सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को दी धमकी, पांच वाहनों में लगाई आग, नक्सलियों के आतंक से दहशत का माहौल..........

# Admin | 20 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सड़क निर्माण में लगे करीब 4 से 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। मजदूरों को भी काम नहीं करने की धमकी दी है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए हैं। पुलिस फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।  

जानकारी के मुताबिक, भमरागढ़ के हिंदूर गांव में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस काम का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। आज बुधवार की सुबह अचानक जंगल की तरफ से करीब 10 से 12 की संख्या में नक्सली जंगल की तरफ से पहुंचे। जिन्होंने काम कर रहे मजदूरों को काम करने से मना किया। फिर निर्माण काम में लगी मिक्सचर मशीन, JCB, टैक्टर समेत अन्य वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। नक्सली घटना से इलाके में पुलिस सक्रिय हो गई है। वही नक्सली घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Banner