Shooting : दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार....

# Admin | 20 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। रायपुर के लाभांडी इलाके में पुरानी शराब भट्टी के पास दिनदहाड़े फायरिंग हुई है। ओडिशा के एक युवक ने नल व्यापारी को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
 
जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में आज सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला है, रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चलाया। घायल व्यापारी को इलाज के लिए भेजा गया है। फ़िलहाल आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  

Banner