मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कार्रवाई में तेजी, मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों को लगी गोली.......

# Admin | 20 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ सुकमा : सुकमा जिले में DRG बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, नक्सलियों सुकमा जिले में कैंप लगाया था। इसी दौरान सुरक्षबालों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की है।   

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके निर्देश के बाद अब सुरक्षाबल एक्टिव नजर आ रहे हैं और लगातार नक्सलियों खिलाफ अभियान चला रहे हैं।  


 

Banner