Suicide : विधायक की बहू ने क्यों लगाईं फांसी, सुसाइड नोट ने खुले राज, जाने पूरा मामला........

# Admin | 20 Dec, 2023

 
मिशन क्रांति न्यूज़ छिंदवाड़ा - मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले उनकी बहू ने घर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी।आदित्य पर मोनिका को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने विधायक के बेटे आदित्य वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। आदित्य की गिरफ्तारी सोमवार को हुई है। 

  क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि के बेटे आदित्य वाल्मीकि उम्र 35 साल की 2 साल पहले ही इटारिसा निवासी मोनिका  उम्र 28  से शादी हुई थी। लेकिन दोनों के रिश्ते में कुछ तनाव चल रहा था। मौके से बरामद सुसाइड नोट में मोनिका ने आदित्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मोनिका के परिजनों ने आदित्य पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आदित्य उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। 

 

  


 

Banner