पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बीजीएल से किया गया हमला......

# Admin | 19 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ बीजापुर - बीजापुर में मंगलवार की सुबह बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने मुठभेड़ में जवानों पर बीजीएल से हमला कर दिया।  

बताया जा रहा है कि एरिया डॉमिनेशन पर सीआरपीएफ और एसटीएफ की सयुंक्त टीम निकली थी। इसी दौरान चिन्नोगेलुर के जंगलों में जवानों का नक्सलियों के साथ सामना हो गया। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर बीजीएल से हमला किया गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में जंगल की आड़ लेकर नक्सली वहां से भाग निकले। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।

   


 

Banner