हाइड्रा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम......

# Admin | 19 Dec, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबाजिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। यहां हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन रहे। घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 घटना कोरबा के  कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह के पास की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. प्रदर्शनकारियों को समझाइस देने का प्रयास किया जा रहा है।  


 

Banner