छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्‍यक्ष बनाए गए  डॉ. रमन सिंह......

# Admin | 19 Dec, 2023

 
मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - छत्‍तीसगढ़ के लगातार 15 वर्षों (2003 से 2018) तक मुख्‍यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह की पहचान अब बदल गई है। आज से वे छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के अध्‍यक्ष बन गए हैं।  

इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा. जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है।  

Banner