पारिवारिक कार्यक्रम में गया था परिवार, इधर चोरो ने 45 हजार का सामान कर दिया पार......

# Admin | 18 Dec, 2023


 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। सूने घर का ताला तोड़ जेवर-बर्तन की चोरी करने का मामला सामने आया है।  मामला बालको नगर थाना का है। 

मिली जानकरी के अनुसार, बेलगड़ी बस्ती उड़िया मोहल्ला निवासी मिथुन लाल गबेल बालको प्लांट में मजदूर है। जो गुरुवार की दोपहर पारिवारिक कार्य से परिवार के साथ अपने गांव गया था। इस दौरान उसका घर सूना था। जहां रात को चोरों ने धावा बोला। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। अंदर के कमरे के दरवाजे में लगा ताला भी तोड़ा गया। जहां मौजूद आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा सोने-चांदी के जेवर के अलावा पीतल-कांसा का बर्तन चोरी कर लिया गया।  

सुबह घर के दरवाजे का ताला टूटा देखकर पड़ोसी दुबराज ने मोबाइल पर मिथुन को जानकारी दी। परिवार समेत वापस पहुंचकर मिथुन ने चोरी गए मशरूका का मिलान किया और करीब 45 हजार रुपए के सामान की चोरी होना बताया।   

Banner