धूमधाम से मनाया गया सीताराम विवाह महोत्सव......

# Admin | 17 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़.जांजगीर - चाम्पा। भगवान शिवरीनारायण की पावन धरा में श्री सीताराम विवाह महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाश पूर्वक मनाया गया। शाम 5 बजे शिवरीनारायण मठ से भगवान के बारात की भव्य शोभायात्रा शिवरीनारायण नगर भ्रमण के लिए निकल गई, जिसमें सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु भक्तगण संत, महात्मा सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा मध्य नगरी चौक, मुंबई मार्केट, पुरानी हटरी बाजार होते हुए मठ पहुंचा  |

🔷 भगवान शिवरीनारायण मंदिर के सामने पूजा अर्चना
दूल्हा- दुल्हन के रूप में सजे हुए भगवान रघुनाथ जी एवं माता जानकी तथा भाई लक्ष्मण सहित जब झांकी बड़े मंदिर के सामने मठ से निकली तब सभी भक्तों ने मिलकर भगवान की विधिवत पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। 

🔷 नगर में जगह-जगह स्वागत 
भगवान की बारात नगर के जिन- जिन गली मोहल्ले से होकर गुजरता गया लोगों ने बड़े ही श्रद्धा भक्ति पूर्वक भगवान की पूजा अर्चना की एवं बारातियों का स्वागत किया। अनेक स्थानों पर साल, गमछा भेंट करके स्वागत के साथ बारातियों को मिष्ठान वितरण किया गया साथ ही आतिशबाजी की गई।  

🔷भक्त मंडली नृत्य करता हुआ नजर आया
भगवान की बारात में संत महात्मा एवं भक्तगण नृत्य करते हुए नजर आ रहे थे, कीर्तन मंडली में लोग भक्ति भाव से भगवान का भजन करते हुए बारातियों के साथ-साथ शोभा यात्रा में शामिल थे।


 
🔷मठ के सामने माताओं ने किया परछन 
शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए जैसे ही मठ पहुंचा द्वार पर नगर एवं मोहल्ले की माताओं ने आरती उतार कर भगवान दूल्हा- दुल्हन सरकार का परछन करके स्वागत किया। 

🔷विधिवत विवाह के पश्चात टिकावन
 विवाह संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालु भक्त जनों ने भगवान को टिकावन के रूप में वस्त्र, द्रव्य, श्रृंगार आदि अर्पित करके पुण्य लाभ प्राप्त किया। 

🔷दूर-दूर से आए हुए लोग हुए सम्मिलित
भगवान की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए लोग दूर-दूर से आए हुए थे इसमें विशेष कर बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, बलौदा बाजार सहित दुर -दराज के क्षेत्र से उपस्थित होकर भगवान के बाराती बनकर पुण्य लाभ कमाया।  महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों को श्री सीताराम विवाह महोत्सव की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है।

इस अवसर पर विशेष रूप से पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश केसरवानी, वीरेन्द्र तिवारी, पूर्णेन्द्र तिवारी, त्यागी जी महाराज, अयोध्या प्रसाद त्रिवेदी, सुखराम दास जी, हेमंत दुबे, कमलेश सिंह, जांजगीर के हनुमान मंदिर एवं दुर्गा मंदिर के पुजारी मिश्रा जी, गोपाल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अनिल तिवारी, राघवेंद्र पांडे, देव कुमार पांडे,उपेंद्र तिवारी, होरीलाल कश्यप, निरंजन लाल अग्रवाल, भरत दास वैष्णव, गजेंद्र दास वैष्णव, जगदीश यादव, रामखिलावन तिवारी,  कल्याण सिंह बर्मन, अजय दिव्य, प्रतीक शुक्ला, देवा लाल सोनी, रंगनाथ यादव, बौद्ध साय चंद्रा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Banner