कुवैत के शासक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, राजकीय शोक की घोषणा.......

# Admin | 17 Dec, 2023

 कुवैत के शासक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, राजकीय शोक की घोषणा.......

मिशन क्रांति न्यूज़  नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह के निधन पर शनिवार (16 दिसंबर) को शोक जताया. पीएम मोदी ने कहा कि शेख नवाफ के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. हम शाही परिवार और कुवैत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। 

राष्ट्रीय शोक का ऐलान आज पूरे भारत में

कुवैत के शासक (Emir) शेख नवाफ अल अहमद अल सबा के निधन पर आज पूरे भारत में राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को आदेश का पालन करने कहा है।  

शेख नवाफ अल अहमद अल सबा कौन है….कुवैत के शासक (Emir) शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का शनिवार को निधन हो गया. कुवैत टेलीविजन ने कुरान की आयतों के साथ इस बारे में जानकारी दी. वहां के मंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला अल सबा ने संक्षिप्त बयान पढ़ा, ‘बड़े दुख के साथ, हम – कुवैती लोग, अरब और इस्लामी राष्ट्र और दुनिया के मित्रवत लोग दिवंगत महामहिम अमीर, शेख नवाफ अल अहमद अल जाबेर अल सबा के प्रति शोक व्यक्त करते हैं, जिनका आज निधन हो गया.’ 

Banner