अलाव ताप रही युवती की मौत.......

# Admin | 16 Dec, 2023

अलाव ताप रही युवती की मौत.......

मिशन क्रांति न्यूज़ अंबिकापुर - छत्तीसगढ़ में ठंड सितम ढा रही है। इसी बीच आग तापने के दौरान एक युवती  की जलकर मौत हो गई। 

पूरा मामला अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव का है, जहां आग ताप रही युवती की जलने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी तभी वो आग की चपेट में आ गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Banner