किसान की आत्महत्या मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, शायराना अंदाज में लिखी ये बात.....

# Admin | 16 Dec, 2023

किसान की आत्महत्या मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, शायराना अंदाज में लिखी ये बात.....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। नारायणपुर में किसान की आत्महत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। शायराना अंदाज में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘फिर वही दौर लौट आया है, किसानों की चीख का शोर लौट आया है

जानकारी के मुताबिक नारायणपुर के कुकड़ाझोर गांव में एक किसान द्वारा कर्ज में डुबे होने की वजह से आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि जिला प्रशासन इस बात से इन्कार कर रहा है ।  

 फिर वही दौर लौट आया है
किसानों की चीख़ का शोर लौट आया है 

pic.twitter.com/teox1htDpf

कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि उक्त किसान के नाम पर किसी प्रकार का कोई भी कर्ज नहीं है. मृतक व्यक्ति के रिश्तेदार के नाम पर कर्ज है, जिसे नोटिस जारी किया गया था।

Banner