पुलिस के खौफ से प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे पर लटककर दे दी जान ◆ नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में उनके दोस्त को शह देने का था आरोप ◆ परिजनों ने पुलिस पर मृतक को डराने धमकाने का लगया आरोप

# Admin | 29 Jul, 2020 पुलिस के खौफ से प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे पर लटककर दे दी जान ◆ नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में उनके दोस्त को शह देने का था आरोप ◆ परिजनों ने पुलिस पर मृतक को डराने धमकाने का लगया आरोप मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी को शह दिए जाने के संबंध में प्रेमी जोड़े ने पुलिस द्वारा पूछताछ कर बयान दर्ज करने से पहले ही फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने बयान के लिए पुलिस पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है और प्रेमी जोड़े की मौत के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के मुताबिक दुमहानी इलाके में अमन और उसकी प्रेमिका ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों की माने तो पुलिस.द्वारा अमन को एक अपहरण के मामले में बयान के लिए थाने बुलाया था और उन्हें डराया धमकाया गया था पुलिस के खौफ से अमन और उसकी प्रेमिका ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। दरअसल कुछ दिन पहले देवरीखुर्द निवासी वीरेंद्र ने अपनी प्रेमिका को भगाकर शादी कर ली थी और कुछ दिन उन्होंने अमन के के घर गुजारे। चूंकि लड़की नाबालिग थी 17 जुलाई को परिजनों के शिकायत पर वीरेंद्र के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से वीरेंद्र को जेल भेज दिया गया। पुलिस की मानें तो उक्त मामले में अमन को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके लेकिन परिजन पुलिस पर अमन को डराने धमकाने का आरोप लगा रहे हैं जिसकी वजह से अमन और उसकी प्रेमिका की जान गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे पर लटककर जान क्यों दी।
Banner