जिले में बाल गृह (बालक) की स्थापना व संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित.......

# Admin | 15 Dec, 2023

जिले में बाल गृह (बालक) की स्थापना व संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित.......
       
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा / किशोर न्याय (बालको के देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित अधिनियम 2021 एवं नियम 2022 के अंतर्गत जिले में बाल गृह (बालक) की स्थापना व संचालन के लिए पंजीकृत अशासकीय संस्थायें, स्वैच्छिक संगठन जो बाल कल्याण, बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हो और देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों अथवा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण के क्षेत्र में अनुभव रखते हो तथा जो वित्तीय रूप से भी सक्षम हो, बालगृह (बालक) एजेंसी के (एजेन्सी की क्षमता 50 होगी) संचालन हेतु 2 दिसंबर 2023 तक प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते हैं। 

बाल गृह बालक की स्थापना एवं संचालन  हेतु इच्छुक संस्थाओ का आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला-जांजगीर-चांपा (छ0ग0) को सभी दस्तावेज एवं विवरण सहित आवेदन में प्रस्तुत कर सकेंगे। 

Banner