शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण को लेकर दिखा लोगों में उत्साह......

# Admin | 13 Dec, 2023

🔷मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

🔷नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित जिले के नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में की गई थी लाइव प्रसारण की व्यवस्था
    
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा/ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में किया गया।  

ऑडिटोरियम जांजगीर में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, अपर कलेक्टर  लवीना पांडे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। साथ ही जिले के पामगढ़, अकलतरा, नवागढ़, बम्हनीडीह एवं बलौदा सहित सभी ग्राम पंचायतों में समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें आम नागरिक उत्साह से शामिल हुए।   

 

 

 

Banner