कांग्रेसी नेता ने की खुदखुशी, पूर्व मंत्री अमरजीत के थे करीबी......

# Admin | 13 Dec, 2023

कांग्रेसी नेता ने की खुदखुशी, पूर्व मंत्री अमरजीत के थे करीबी......

मिशन क्रांति न्यूज़ अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के पूर्व सदस्य व शहर के व्यवसायी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली है। सुरेश अग्रवाल के आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। यह पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 
 
बता दें कि, सुरेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे। बताया जा रहा है कि, सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी भी थे। सुरेश अग्रवाल की मौत की खबर के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और परिवार के लोगों को सांतवना दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बहरहाल सुरेश अग्रवाल ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

अंबिकापुर के सदर रोड से लगे जूना गद्दी रोड निवासी सुरेश अग्रवाल (64) कांग्रेस से जुड़े हुए थे। बीच-बीच में भोर में पैदल टहलने के लिए वे घर से निकलते थे, बुधवार सुबह भी वे उठे। पत्नी को बोला कि, वे मार्निंग वाक पर जा रहे है। सुबह परिवार के दूसरे सदस्य उठे तो देखा कि, सुरेश अग्रवाल नहीं है।  


 

Banner