हाईवा की ठोकर से पिता सहित दो मासूम की मौत,  विरोध में आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम.....

# Admin | 12 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ अभनपुर रेत से भरे हाईवा की ठोकर से बाइक सवार दो बच्चों के साथ पिता की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।  बताया जा रहा है पिता अपने दो बच्चों को बाइक में बिठाकर स्कूल छोड़ने जा रहा था।  रास्ते में रेत भरे हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद से ही हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर फरार हो गया है।

गोबरा नवापारा में हुई दुर्घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है । नागरिक सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।  आक्रोशित लोगों ने राजिम रायपुर मुख्य मार्ग पर गोबरा नवापारा के बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया है। घटना के करीब 4 घंटे बाद भी तीनों लाशें घटना स्थल पर ही रखी हुई हैं वहीं लोग हाईवा को आग लगाने, आरोपी चालक को फांसी देने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।   


 

Banner