सूर्यांश महामहोत्सव की तैयारी के लिए महासम्मेलन आयोजित, संरक्षकों को दी गई जिम्मेदारी......

# Admin | 11 Dec, 2023

 

🔷 सूर्यांश महामहोत्सव के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन संपन्न 

🔷संरक्षकों को आयोजन एवं प्रचार प्रसार के दायित्वों का दिया गया जिम्मेदारी 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर:- सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव 2023 की तैयारी के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रबुद्धजनों का महासम्मेलन 09 दिसंबर को ए.आर. सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य एवं आर.एल. सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला संगठनों के सदस्यों ने सहभागिता किया। 

महासम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर रमेश पैगवार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सदस्य अनुसूचित जाति आयोग, अभिमन्यु सूर्यवंशी सरपंच टेकर, संत राम प्रधान सरपंच दर्री, मन्नू सूर्यवंशी सरपंच गिधौरी, दिलेश सोनवानी सरपंच अकलतरी, विश्वनाथ डहरिया सरपंच सिल्ली, संतोष हंसराज सरपंच बघौदा, अश्वनी सूर्यवंशी सरपंच कोपरा, बद्री प्रसाद गढ़वाल सरपंच सैदा, शत्रुघ्न सूर्यवंशी सरपंच देवरी कला, शांति देवी सूर्यवंशी सरपंच भदौरा, फूलमत देवी खरे सभापति वन विभाग पामगढ़, पुष्पा प्रधान जनपद पंचायत सदस्य डुड़गा, मनहरण लाल करियारे जनपद पंचायत सदस्य देवरी (सारागांव), मथुरा प्रसाद सूर्यवंशी जनपद पंचायत सदस्य बहतराई, घासीराम सूर्यवंशी सरपंच प्रतिनिधि भागोडीह, साहेब लाल प्रधान सरपंचनिधि सोठी, हीराराम सूर्यवंशी सरपंच निधि परसापाली, भोलाराम रत्नाकर सरपंचनिधि पांड़, प्रमोद सूर्यवंशी सरपंचनिधि चोरभट्टी,  प्रमोद सूर्यवंशी सरपंच प्रतिनिधि चिचिरदा, बुधराम पैगोर सरपंचनिधि नगोई, ओमप्रकाश डोंगरे सरपंच प्रतिनिधि परसाही, जगत राम सोनी सरपंच प्रतिनिधि खैरा डंगनिया, सुखसागर रात्रे सरपंच प्रतिनिधि बाम्हू, हरबंस कस्तूरिया सरपंच प्रतिनिधि सेमरा, संतोष सूर्यवंशी सरपंचनिधि मोहतराई, राज बनवारे एल्डरमैन बोदरी एवं विजय सीहोर पार्षद एवं सभापति मंचासीन थे।
         
इस महासम्मेलन में सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव के स्वरूप एवं होने वाले विविध आयोजन की रूपरेखा संबंधी विस्तृत चर्चा परिचर्चा करते हुए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी उपस्थित जनपद प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सौपा गया। भारतीय राजस्व सेवा अवार्ड होकर सहायक आयुक्त आयकर विभाग के पद पर पदोन्नत समिति के संरक्षक ए.आर. सूर्यवंशी जी का भव्य रूप से "विशेष सम्मान एवं अभिनंदन" किया गया। महासम्मेलन में उपस्थित समाज के राज महंतों, विभिन्न पंथों के गुरुओं, कबीर पंथ के पीठाधीश्वरों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। महासम्मेलन में वरिष्ठ समाजसेवी मुरित राम पैगवार एवं विजय सर्वे एवं पुष्प सर्वे का विशेष अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। सम्मान समारोह का संचालन विनोद मंजारे ने किया।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महामहोत्सव के आयोजन में होने वाले विभिन्न प्रकार वस्तुओं की उपलब्धता करने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर. एल. सूर्यवंशी ने अपनी पूजनीय माता जी की स्मृति में "सूर्यांश द्वार" निर्माण के लिए पचास हजार रुपए की राशि घोषित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सूर्यांश साधक गण उपस्थित थे जिनमें ताराचंद रत्नाकर, बी.आर. सत्यार्थी खम्हन लाल सरवन, हरदेव टंडन, राम राम जी, सूर्यवंशी, मोहरसाय सरवन, फिरत किरण, संजय लसार,देव कुमार पारकर, संजय पैगवार, देव कुमार कुर्रे, डीका राम सेष, संजय फर्वे,विजय गढवाल, विजय राजगीर,ओम प्रकाश सूर्यवंशी, रामलाल सूर्यवंशी, रामनारायण प्रधान, देव कुमार सूर्यवंशी, मनहरण हंसराज, मोहर साय खरसन, सुरेश पैगवार, शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी, उषा बनवा, रागनी सूर्यवंशी, सुष्मिता सूर्यवंशी, आचार्य शिव प्रधान, जयप्रकाश खरे, भास्कर गढ़वाल, श्रद्धा रालेज, सरदेश लदेर, विजय राजगीर रामा देवी राजगीर एवं रामकली पैगवार सहित बड़ी संख्या में सूर्यांश साधक गण उपस्थित थे।

Banner