CG शपथ ग्रहण : छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ.......

# Admin | 11 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे  शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।  

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।  
 

Banner