फर्जी वसीयत से बेटी दामाद ने हड़प ली करोड़ों की जमीन

# Admin | 29 Jul, 2020 फर्जी वसीयत से बेटी दामाद ने हड़प ली करोड़ों की जमीन मिशन क्रांति न्यूज.बिलासपुर। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और फर्जी वसीयत के सहारे बेटी दामाद ने करोडों की जमीन हड़प ली। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उनके वकील सहित दोनों आरोपियों के खिलाफ कूटरचना और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है । मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करबला रोड भाजपा कार्यालय के पास रहने वाले युवक प्रार्थी विमल कुमार कश्यप पिता रमेश कुमार (40) का गीतांजली सीटी फेस 1 चांटीडीह में संयुक्त खाते की 5 एकड़ 94 डिस्मल जमीन है जो कि प्रार्थी की मां और उनके चाचा अरूण कश्यप के नाम संयुक्त खाते की है। प्रार्थी के चाचा की बेटी और दामाद श्रीकांत मौर्य ने वकील सचिन से मिलकर कुटरचना कर फर्जी बंटवारानामा और वसीयत तैयार करवा ली। यहां तक प्रार्थी के भाई का फर्जी मृत्युप्रमाण पत्र भी प्रस्तुत कर संयुक्त खाते की 5 एकड़ 94 डिस्मिल जमीन हड़प ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब अपने नाम की जमीन बिक्री करने प्रार्थी ने खरीददार तलाशनी शुरू की। ममाले का खुलासा होने के वकील और बेटी दामाद के खिलाफ कूटरचना और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
Banner