पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया अपना ही शोक संदेश......फिर दे दी जान, चौका देने वाली है घटना.....

# Admin | 11 Dec, 2023

केरल। तिरुवनंतपुरम। केरल से हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक 28 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने खुदखुशी कर ली है। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने लिए शोक संदेश लिखा था। उसने अपनी ही फोटो भी पोस्ट की।   

प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम अजमल शरीफ था। वो केरल के अलुवा का रहने वाला था। अजमल अपने कमरे में शुक्रवार की शाम लगभग 6 : 30 बजे फंदे से लटके मिले हैं। पुलिस ने बताया, 'परिवार ने कहा कि वो थोड़ा तनाव में था क्योंकि उसे अच्छी नौकरी नहीं मिल रही थी।' अजमल का पोस्टमार्टम करने के पश्चात् उनका शव परिवार को सौंप दिया गया। 

उनके इंस्टाग्राम पर 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इस घातक कदम को उठाने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर स्वयं के लिए शोक संदेश लिखा था- 'यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि अजमल शरीफ का निधन हो गया है। उसकी आत्मा को शांति मिलें।' वहीं एक फोटो पोस्ट की गई है, जिस पर कैप्शन लिखा है, 'RIP अजमल शरीफ 1995-2003।' इस बात की खबर भी पुलिस ने दी है।   


 

Banner