जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में आक्रोश, विभागीय अमलो पर लगा रहे लापरवाही का आरोप.....

# Admin | 11 Dec, 2023

जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में आक्रोश, विभागीय अमलो पर लगा रहे लापरवाही का आरोप.....

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। जिले में बदहाल शासकीय स्वास्थ्य सुविधा की वजह से आज एक बार फिर प्रसव के बाद महिला और नवजात की जान चली गई। जच्चा बच्चा दोनों की मौत होने के कारण परिजनों में काफी आक्रोश है साथ ही परिजनों में शोक का माहौल बना हुआ है। 

मिली जानकरी के अनुसार, जिले के अकलतरा ब्लॉक कापन निवासी सूरज वर्मा, अपनी गर्भवती पत्नी फूलकुमारी को प्रसव पीड़ा होने पार सरकारी अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली और प्रसव के बाद पहले नवजात की तबियत बिगड़ी, परिजन नवजात को अकलतरा अस्पताल लेकर गए, वहां भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने के कारण नवजात की जांजगीर में मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर, प्रसव के तुरंत बाद ही महिला फूलकुमारी की भी तबियत बिगड़ गई जिसे लेकर जाजंगीर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई है।  

 

 

इस तरह जच्चा-बच्चा दोनों की मौत होने से अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा पर सवाल उठने लगा है। यदि समय पर सही इलाज और सुविधाएं मिल गई होती तो महिला और नवजात दोनों की जान बचाई जा सकती थी।   

Banner