विष्णु कैबिनेट में नए-पुराने चेहरों को मिल सकती है जगह, ओपी चौधरी का भी नाम शामिल......

# Admin | 11 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर -  भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होते ही अब मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।  

अरुण साव, ओपी चौधरी व रेणुका सिंह में से किसी एक को अब डिप्टी सीएम बनाने के चर्चा हो रही है। इसके अलावा कुछ को मंत्री समेत विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री बन सकते हैं सभी संभाग से इस बार दावेदारों की संख्या अधिक है। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल में भी नया और पुराने मंत्रियों का मिला-जुला समूह देखने को मिल सकता है। इसके अलावा दो महिला मंत्री भी बन सकती हैं।    

संभावित मंत्रियों का नाम

  • रेणुका सिंह
  • गोमती साय
  • अरुण साव
  • अमर अग्रवाल
  • ओपी चौधरी
  • बृजमोहन अग्रवाल
  • राजेश मूणत
  • अजय चंद्राकर
  • डोमनलाल कोरसेवाड़ा
  • गुरु खुशवंत
  • विजय शर्मा
  • गजेंद्र यादव
  • केदार कश्यप
  • विक्रम उसेंडी
  • लता उसेंडी  
Banner