शादी की खुशियां चीखों में तब्दील, दुल्हन लेकर लौट रही बारात हुई हादसे की शिकार......

# Admin | 10 Dec, 2023

 
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। खुशी के साथ दुल्हन लेकर लौट रही बारात में मातम छा गया। शादी की खुशियां चीखों में बदल गई। दरअसल ज़िले में दर्दनाक सड़क हादसे से दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हुई है।  मामला पकरिया-झूलन गांव का है।    

                यहाँ देखें हादसे का वीडियो  ► twitter.com/i/status/1733728711776543172

जहां पामगढ से अकलतरा की ओर दुल्हन की विदाई कर लौट रहे बारातियों से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया है।  बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में हल्की आग भी लगी थी, लेकिन उसे समय रहते बुझा लिया गया।  

Banner