Accident : ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, चालक मौके से फरार......

# Admin | 10 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ बलरामपुर। सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरपान गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।  

बताया जा रहा है कि  दोनों  युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत जा रहे थे । इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।    

Banner