Surguja accident : पिकनिक से लौट रही स्कूल बस खाई में गिरते-गिरते बची, 43 बच्चे थे सवार.......

# Admin | 05 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ सरगुजा जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, पर्यटन स्थल मैनपाट की सैर कर वापस धमतरी लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने वाली थी कि एक पेड़ से टकराकर रुक गई। राहत खबर रही कि ऐसा नहीं हुआ।  

आपको बता दें हिल स्टेशन मैनपाट की खूबसूरती देखने के लिए एक स्कूल अपने छात्रों को पिकनिक पर लेकर आया था। सरगुजा में सोमवार की सुबह बच्चे मैनपाट आए और शाम 7.00 बजे के करीब उनकी वापसी थी। इस दौरान मैनपाट के घाट में काली मंदिर के पास बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन एक पेड़ आने की वजह से गाड़ी रुक गई और ड्राइवर ने बस पर वापस कंट्रोल पाया।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के दौरान बस में 43 छात्र-छात्राएं सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही दरिमा पुलिस और एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। इस हादसे में 15-16 छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा लाया गया है जबकि तीन बच्चों को गंभीर चोट आई है। इस हादसे में ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।  गंभीर घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

Banner