Advocate General : प्रदेश के महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने दिया इस्तीफा.....

# Admin | 04 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कल रात इस्तीफा देने के बाद से ही कांग्रेस सरकार से उपकृत अफसरों के इस्तीफे होने लगे हैं। वही अब छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने भी राज्यपाल को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। 
 
इधर संविदा में नियुक्त प्रमुख सचिव पद पर डॉ आलोक शुक्ला भी आज अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को भेज रहे हैं। इससे पहले उन्होंने देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी का बंगला खाली कर लिया है। बंगले से पूरा सामान लेकर टेमरी अपने निजी आवास पर ले गए हैं।

Banner