जांजगीर - चाम्पा जिले के तीन विधानसभा और सक्ती जिले के तीनो विधानसभा सहित कुल छ: विधानसभाओ में कांग्रेस प्रत्याशियों ने मारी बाजी, कराई जीत दर्ज......

# Admin | 03 Dec, 2023

🔷 शुरूवाती कुछ राउंड में भाजपा प्रत्याशियों के वोटो की रही बढ़त फिर कांग्रेस प्रत्याशियों की बढ़त के बाद परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चांपा/ सक्ती । इस बार जांजगीर चाम्पा और सक्ती जिले के विधानसभा चुनाव का परिणाम रोचक और चौंकाने वाला रहा।  

जी हां दरअसल दोनो जिले के छ: विधानसभा क्षेत्र में जीत कांग्रेस पार्टी के पक्ष में रहा।  जांजगीर - चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने जीत दर्ज कराई है। उसने भाजपा के कद्दावर नेता नारायण चंदेल को  शिकस्त दी है वही पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरवंश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी संतोष लहरे को हराकर जीत हासिल की है और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस प्रत्याशी राघवेन्द्र सिँह ने सौरभ सिंह को शिकस्त देते हुए  जीत का परचम लहराया। 

 

नवीन जिला सक्ती के तीन विधानसभा क्षेत्रो की बात करें तो यहा भी तीनो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया।  

सक्ती विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत ने भाजपा के डॉ खिलावन साहू को शिकस्त देते हुए अपनी जीत दर्ज कराई है। जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बालेश्वर साहू ने जीत का परचम लहराया है।

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से फिर एक बार रामकुमार यादव ने कांग्रेस से जीत हासिल की है। रामकुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह को शिकस्त देकर जीत हासिल की है। 

इस तरह इस बार जांजगीर - चांपा और सक्ती जिले के छ: विधानसभा सीटों का चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा।  

Banner