CG Election Sakti Result 2023 : सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 12 हजार वोटों से विजयी हुए डॉ चरणदास महंत....

# Admin | 03 Dec, 2023

 मिशन क्रांति न्यूज़  सक्ती। सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत ने 12395 वोटों से जीत हासिल की है। वही निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी डॉ  खिलावन साहू को हार का सामना करना पड़ा।  

डा चरण दास महंत विधानसभा अध्यक्ष हैं। वे दूसरी बार सक्ती से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे एमएससी एलएलबी और समाज शास्त्र में एमए तथा पीएचडी हैं। वे जांजगीर चाम्पा विधानसभा से 1980, 1985 और 1993 में तीन बार विधायक रहे। 1998 और 1999 में जांजगीर चाम्पा लोकसभा के सदस्य रहे और 2009 में कोरबा सांसद रहे। इस दौरान 2011 में वे केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भी रहे। जुलाई 2013 में वे मप्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।  
 

 

Banner