IED विस्फोट, 2 जवान घायल, PLGA सप्ताह के पहले दिन वारदात.....

# Admin | 02 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर IED विस्फोट किया है जिसमें CRPF के 2 जवान घायल हुए है। बारसूर थाना क्षेत्र में यह नक्सली घटना हुई है। IED विस्फोट के बाद का वीडियो भी समाने आया है। 

दंतेवाड़ा पुलिस ने IED विस्फोट की पुष्टि की और बताया कि बारसूर थाना क्षेत्र में CRPF जवान सर्चिंग पर निकले थे इस दौरान टीम को नक्सलियों ने निशाना बनाया है।   

 यहां देखें वीडियो  ►  https://twitter.com/i/status/1730813726335635729
 
बता दे, नक्सली दो दिसंबर से आठ दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह की 23वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बारसूर-पल्ली मार्ग पर बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लगाए हैं यहीं पर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी लगा रखी थी उधर, पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन शनिवार को नारायणपुर-ओरछा मार्ग में भी नक्सलियों ने सड़क पर पत्थर रखकर और पर्चे फेंककर जमकर उत्पात मचाया है। 
 

 

 

Banner