तेज रफ़्तार कार बनकर आया काल, ली  2 साल के मासूम की जान.......

# Admin | 01 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जगदलपुर। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने 2 साल के बच्चे को ठोकर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्त्तार में ले लिया है। घटना परपा थाना क्षेत्र का है।  

मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि केशलूर निवासी सरदई कश्यप अपने पति से अलग होने के बाद अपने 2 वर्षीय बेटे खेमेश्वर कश्यप के साथ अपने भाई के घर में रह रही थी। शुक्रवार की सुबह अपने बेटे को लेकर केशलूर साइन बोर्ड के पास झाड़ी लकड़ी तोड़ने के लिए आई हुई थी। 

लकड़ी तोड़ने के बाद वापस घर जा रही थी तभी अचानक सडक़ पार करने के दौरान बेटा खेमेश्वर सडक़ पर आ गया और जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही कार ने खेमेश्वर को ठोकर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची। शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया वहीं आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।  


 

Banner