CG Election Exit Poll : कांग्रेस की जीत हुई तो कौन बनेगा सीएम? मंत्री शिव ड​हरिया ने दिया बयान.......

# Admin | 01 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है। जिसके बाद सभी राजनीतिक दल अपने अपने पार्टियों की जीत का दावा कर रहैं। तो दूसरी ओर जनता 3 दिसंबर का इंतजार कर रही हैं लेकिन उससे पहले अलग अलग न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किया है। एग्जिट पोल जारी होने के बाद अब राजनीतिक नेताओं के बयानबाजी शुरु हो गई है। इसी बीच मंत्री शिव डहरिया का बड़ा बयान सामने आया है।  

मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। बीजेपी अपने नेता प्रतिपक्ष बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी दो बार नेता प्रतिपक्ष बदलती है। 

कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री कौन होगा? सवाल के जवाब में मंत्री डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए दावा कोई भी कर सकता है। लेकिन इसका निर्णय विधायक दल और हाई कमान को लेना है।  


 

Banner