महिला को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल.......

# Admin | 01 Dec, 2023

महिला को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल.......

मिशन क्रांति न्यूज़ बलरामपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परीक्षेत्र में हाथी  ने एक महिला को पटक-पटककर उनकी जान ले ली। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट पर है और लोगों को हाथियों से बचाव को लेकर आगाह कर रहे हैं | 

शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पतरा टोली में सुबह के समय 11 हाथियों का दल ने जमकर उत्पात मचाया है  वहीं हाथियों के आने की जानकारी लगते ही विधवा महिला बसंती देवी अपनी जान बचाते हुए भागने लगी तभी हाथियों के झुंड से इसका सामना हो गया और हाथियों ने पटक-पटक कर महिला की जान ले ली. हाथियों के हमले से महिला के शव दो टुकड़ों में बट गया. वहीं जैसे ही इसकी जानकारी गांव के लोगों को लगी तो अफरा तफरी मच गई। 

इसकी सूचना तत्काल गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी  मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को गांव से खदेड़ा और मृतिका के शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतिका के परिजनों को वन विभाग ने तत्काल सहायता राशि दी।   

 

 

 

Banner