सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान.......

# Admin | 01 Dec, 2023

सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान.......

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा - कोरबा जिले के सिंचाई विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) राजेश धवनकर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लाश घर में ही मिली है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, साथ ही दाहिने साइड की पसली भी टूटी हुई हैं। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया की डॉक्टर से मिले मेमो में दर्शाया गया है की राजेश धवनकर के शरीर पर चोट के निशान हैं।
इस घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा कुछ अन्य अधिकारियों के साथ पावर हाइट्स कॉलोनी पहुंचकर मामले में जानकारी हासिल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही राजेश धवनकर का अपने पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने राजेश धवनकर को थाने लाकर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की थी। बहरहाल जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री राजेश धवनकर की मौत कैसे हुई इसका पता तो पुलिस जांच के बाद ही चल पायेगा।  


 

Banner