डाक मतपत्र की गणना के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण.......

# Admin | 30 Nov, 2023

डाक मतपत्र की गणना के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण.......

मिशन क्रांति न्यूज़  जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में डाक मतपत्रों की गणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग आफिसर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो आर्ब्जवर को प्रशिक्षकों ने डाक मतपत्रों की मतगणना के संबंध में तकनीकी जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करना है। 

उन्होंने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी, 80 आयु वर्ग से अधिक और दिव्यांगजनों के घर-घर से प्राप्त डाकमत पत्र, अनिवार्य सेवा श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं के मतपत्र की गणना की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डाक मतपत्र श्री वहीदुर्रहमान शाह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

Banner