Girl Committed Suicide : मानसिक तनाव से जूझ रही थी युवती, उठाया आत्मघाती कदम.......

# Admin | 29 Nov, 2023

मानसिक तनाव से जूझ रही थी युवती, उठाया आत्मघाती कदम.......

मिशन क्रांति न्यूज़ धमतरी। धमतरी में दो बार शादी का रिश्ता टूटने से परेशान होकर एक युवती ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली है। मरने से पहले युवती ने अपनी हथेली में लिखा की अपने मौत के लिए मै स्वयं जिम्मेदार हूं वहीं शव का पोस्टमार्टम के बाद कुरूद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।      

बताया जा रहा है कि कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव निवासी 23 वर्षीय धनेश्वरी साहू ने बीए फाइनल तक की पढाई की थी। ऐसे में घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन दो बार उसकी शादी का रिश्ता टूट गया। युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई थी वहीं परेशान युवती ने अपने घर में जहर खा लिया जिसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।    

 

Banner