स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, पुलिस ने पूरे जिले में की कड़ी नाकाबंदी, जांच जारी....

# Admin | 29 Nov, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जशपुर। जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के लोखंडी गांव में कुछ कार सवार युवकों ने एक स्कूली छात्रा अपहरण कर लिया है। छात्रा के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे जिले में कड़ी नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।  

छात्रा के अपहरण की यह घटना आज दोपहर 11 बजे की बताई जा रही है. स्कूली छात्रा अपनी एक सहेली साथ स्कूल जा रही थी तभी बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इस वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने पहले युवती को फिल्मी स्टाईल में जबरन गाड़ी में बैठा लिया और मौके से भाग निकले. इस बीच अपहृत युवती की सहेली किसी तरह बच निकली और शोर मचाने लगी लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके है।  

जिला एसपी डी रविशंकर ने बताया कि अपहृत युवती की सहेली से घटना के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है. अब तक की पूछताछ में आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि मामला अपहरण का ही हो. फिलहाल पुलिस ने जिले में चारों ओर नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। 

वही स्कूली छात्रा के दिन दहाड़े अपहरण के बाद जशपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।  


 

Banner