Accident : हार्वेस्टर में दबकर किसान की मौत .......

# Admin | 29 Nov, 2023

हार्वेस्टर में दबकर किसान की मौत .......

मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग। खेत में धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना नंदनी थाना क्षेत्र का है।   

दरअसल, किसान राजेश उर्फ कालेंद्र सुपंथक ने अपने खेत में धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन मंगवाया था. मंगलवार को राजेश खेत में ही काम कर रहा था। इस दौरान हार्वेस्टर चालक ने गाड़ी पीछे किया और किसान गाड़ी के टायर के नीचे दब गया. इसके बाद तुरंत राजेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

Banner