प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही हल्की मध्यम बारिश......

# Admin | 28 Nov, 2023

 प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही हल्की मध्यम बारिश......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है, यहां राजधानी रायपुर से लेकर न्यायधानी बिलासपुर और अंबिकापुर तक बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई है। आज सुबह से ही बादल छाए रहे वहीं दोपहर 3 बजे हल्की बारिश शुरू हुई जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।   

बिलासपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, यहां पर अलग- अलग इलाको में हल्की बारिश हो रही है, बदली और बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिला है। ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ी हुई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बदले मौसम के साथ कई जगहों पर बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा और मुंगेली जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है।   

 

 

 

Banner