किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में पुलिस के द्वारा रिश्वत मांगने का जिक्र, क्या है मामला,  पढ़े पूरी खबर.......

# Admin | 28 Nov, 2023

 किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में पुलिस के द्वारा रिश्वत मांगने का जिक्र, क्या है मामला.......

मिशन क्रांति न्यूज़ महासमुंद - महासमुंद के लाफिनकला गांव में रविवार को चोरी के आरोप से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट पर चोरी के मामले को रफा-दफा करने के नाम पर फिंगेश्वर पुलिस के द्वारा एक लाख रिश्वत मांगने का जिक्र किया गया है साथ ही खुद के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है। एएसआई अश्विनी मारकंडे ने उस सुसाइड नोट को पूरे गांव के सामने पढ़ कर सुनाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि लचकेरा गांव निवासी दशरथ सिन्हा के घर 20 नवम्बर 2023 को चोरी हुई थी। दशरथ सिन्हा के बेटे ने चोरी का आरोप लाफिनकला गांव के राजाराम निषाद 42 वर्ष पर लगाया। पुलिस ने शिकायत के बाद बिना एफआईआर के ही राजाराम को पूछताछ के लिए बुलाया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान राजाराम से फिंगेश्वर पुलिस ने जमकर मारपीट की। 

इस घटना के बाद से ही राजाराम काफी परेशान था, वो लगातार पुलिस से कह रहा था कि उसने चोरी नहीं की है। इसके बाद भी पुलिस उसे उठाकर ले जाती थी और उससे मारपीट व जबरन पूछताछ करती थी। इस बात से आहत होकर राजाराम ने आत्महत्या कर ली। 26 नवम्बर रविवार को उसका शव सुबह गांव के एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Banner