जरूरतमंद मरीजों को 38 लोगों ने किया रक्तदान.......

# Admin | 28 Nov, 2023

🔷 संत गाडगे युवा धोबी समाज सेवा समिति एवं रक्तदाता क्रांति समूह के संयुक्त तत्वावधान में लगा शिविर 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चाम्पा। संत गाडगे युवा धोबी समाज सेवा समिति संभाग बिलासपुर के स्थापना दिवस समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन संविधान दिवस के अवसर में धरम ब्लड सेंटर चांपा में किया गया। इस अवसर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा अधिष्ठात्री देवी नेता धोबीन दाई व संत शिरोमणी गाडगे जी छायाचित्र में माल्यार्पण कर शिविर का आयोजन किया गया। समाज की पदाधिकारी गण रोशन बरेठ, गोपीचंद बरेठ, संतोष बरेठ, दीपक बरेठ, बालकराम बरेठ, प्रदीप सोनसर्व, मिलाप राम, अम्बे बाघमर, परमेश्वर निर्मले, विजय निर्मलकर अतिथियों ने कहा कि यह रक्तदान शिविर का आयोजन किसी यज्ञ के आयोजन से कम नहीं है l 

लोग समय-समय पर श्रीमद् भागवत और रामायण का आयोजन करते रहते हैं, अगर इसी तरह रक्तदान शिविर का भी आयोजन क्रमबद्ध तरीके से होता रहे तो लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंद मरीजों का भला होगा । रक्तदान यज्ञ की भांति एक पुनीत कार्य है जिससे समाज और उनमें रहने वाले लोगों का भला होता है और किसी बुझते जीवन को आशा की एक नई किरण मिलती है। 

शिविर पुरुषोत्तम, दुर्गा प्रसाद, सनत बरेठ, अजय बरेठ, रमेश कुमार पुरुषोत्तम कर्ष, दिनेश साहू, राजेंद्र बरेठ, गणेशराम, चंद्रकांत, संतोष कुमार, सोमनाथ बरेठ, श्रवण कुमार, रामगोपाल, प्रकाश कुमार, गुलशन, गोलू, हुलासराम, चंद्रकुमार, नरेश, श्रवण कुमार, वेदप्रकाश, मनमोहन, संजय बरेठ, राजेश, धीरज कुमार, सूर्य कुमार, हरीश कांत, सुजीत बरेठ, कुणाल, सतीश, रोशन कुमार, रितेश, नीतीश, प्रवीण, राहुल, ननकी राम, विजय कर्ष सहित कूल 38 रक्तदानियों ने रक्तदान कर अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।सभी रक्तदानियो को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया मे सबसे सक्रिय 4 पदाधिकारियों का सम्मान सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के रूप मे रमेश रजक अध्यक्ष कोटा, अमित कर्ष अध्यक्ष नवागढ़, अक्षय कर्ष अध्यक्ष अकलतरा, संजय बरेठ अध्यक्ष डभरा का सम्मान किया गया ।  

शिविर को सफल बनाने में पुरीराम बरेठ, सुशील बरेठ, पिंटू बरेठ, लोमस बरेठ, जागेश बरेठ, लीलाधर बरेठ, पुरुषोत्तम बरेठ, उमेन्द कुमार बरेठ, तूरेंद्र बरेठ, किशन बरेठ, गणेश राम शांडिल्य, संजय बरेठ, रमेश कुमार रजक, हेमंत कर्ष, सुजीत, सागर बरेठ, दुर्गा प्रसाद बरेठ, सोमन बरेठ , पारस बरेठ, नीरज बरेठ, राम बरेठ, सोनू बरेठ, सूर्यकांत बरेठ, राकेश बरेठ, भोलू बरेठ, सोम बरेठ, सरोज बरेठ रक्तदाता क्रांति समूह से महेश राठौर, अमर महंत, नरेंद्र साहू, धरम ब्लड सेंटर से खुशवंत,  रमेश, दीपक, इस्पेंद्र, आर्यन, निकेश आदि का विशेष सहयोग रहा।

Banner