डॉयल 112 का ड्राइवर गिरफ्तार, इस शर्मनाक घटना को दिया था अंजाम......

# Admin | 27 Nov, 2023

डॉयल 112 का ड्राइवर गिरफ्तार, इस शर्मनाक घटना को दिया था अंजाम......

मिशन क्रांति न्यूज़ बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शादीशुदा महिला से शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी डॉयल 112 के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सरकंडा थाने का है।  

शिकायत के मुताबिक महिला के घर में 3 साल पहले चोरी हुई थी, तब आरोपी ड्राइवर सुभाष खटीक टीम के साथ वहां पहुंचा था। इस दौरान उसकी महिला से जान पहचान हो गई। उससे वह मोबाइल फोन पर बात करने लगा, फिर घर आने जाने लगा। महिला को उसने शादी करने का झांसा दिया और अपने पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 

महिला ने अपने पति से तलाक तो ले लिया। इसके बाद आरोपी यह कहते हुए मुकर गया कि शादीशुदा महिला से वह शादी नहीं कर सकता। पुलिस ने उसे रेप  के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 


 

Banner