बिलासपुर बना सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन वाला जिला संभाग में

# Admin | 28 Jul, 2020 बिलासपुर बना सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन वाला जिला संभाग में बिलासपुर। बिलासपुर जिला भले ही पलायन मजदूरों की वापसी के पहले कोरोना संक्रमण के मामले में पूरी तरह सुरक्षित था। उस दौरान गिनती के ग्रीन जोन वाले जिले में बिलासपुर शामिल था। आज बढ़ते संक्रमण के बीच बिलासपुर जिला संभाग के सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन वाला जिला बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सारांश मित्तर ने 45 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। लॉकडाउन फाइव के मौजूदा दौर में भी संक्रमण फैलता जा रहा है। राहत वाली बात ये कि पॉजिटिव की संख्या पहले से जरूर कम हुई है,पर इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। कलेक्टर ने 23 जुलाई से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। सोमवार को लॉकडाउन का चौथा दिन था। बीते चार दिनों से पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। शहरी इलाकों में भी अब कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के दौर में कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित था। अब तो शहर के मोहल्लों में भी तेजी के साथ संक्रमण फैल रहा है। विडम्बना तो यह है कि कोरोना के फैलते संक्रमण के बाद भी लोगों की भीड़ बाजार में कम नहीं हो रही है। बिलासपुर जिले के चार ब्लॉक रेड जोन घोषित जिले के चार ब्लॉक मस्तूरी, कोटा, बिह्ला व तखतपुर व बिलासपुर शहर को रेड जोन में घोषित कर दिया गया है। इस पर भी रेड जोन में तब्दील किए गए ब्लॉक के अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटरों में भी विवाद की स्थिति बनी थी। वहीं रेड जोन ब्लॉक मस्तूरी की स्थिति सुरक्षित होने के बजाय दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है।

Banner