CG CRIME NEWS :  पैरावट के ढेर में मिली अधजली लाश, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर....

# Admin | 27 Nov, 2023

पैरावट के ढेर में मिली अधजली लाश, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। रायगढ़ शहर से लगे नेतनागर गांव से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क के नीचे पैरावट के ढेर में महिला और एक बच्चे की अधजली लाश मिली है।  सूचना मिलने पर जूट मिल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल शव और आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।  

इस मामले में एसएसपी सदानंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. महिला और बच्चे की कहीं और हत्या कर यहां पर लाशों को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है. पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. इसके लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है. लाशों के पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल लाश की शिनाख्ती नहीं हो पाई है. इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं | पुलिस और फोरेंसिक टीम सघन जांच कर रही है।   

 

 

Banner