जेल में बंद कैदी ने की ख़ुदकुशी करने की कोशिश, मचा हड़कंप.......

# Admin | 26 Nov, 2023

जेल में बंद कैदी ने की ख़ुदकुशी करने की कोशिश, मचा हड़कंप.......

मिशन क्रांति न्यूज़ बिलाईगढ़जिले के उपजेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जेल में बंद पाक्सो एक्ट (376) के विचाराधीन बंदी ने तारपीन तेल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार, उपजेल में बंद मौलिखार महासमुंद जिला निवासी लक्ष्मण कुमार ने तारपीन तेल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया।आत्महत्या के कोशिश किए जाने की जेल प्रबंधन को भनक लगी तो उसे जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. जहां से उसे सारंगढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल पीड़ित की स्थिति में सुधार है। 

बताया जा रहा है कि बंदी को सारंगढ़ जेल से रायगढ़ जेल सिप्टिंग किया जा रहा था जिसको लेकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। पिछले 16 माह से युवक 376 व पाक्सो के आरोप में बंद है।  


 

Banner