घर में मिली युवती की रक्तरंजिश लाश, जाँच जारी.....

# Admin | 25 Nov, 2023

 घर में मिली युवती की रक्तरंजिश लाश, जाँच जारी.....

मिशन क्रांति न्यूज़ सक्ती। सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत खून से लथपथ युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने के बाद  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।   
 
जानकरी के अनुसार, जिले में आज शनिवार को घर के कमरे में एक युवती का रक्तरंजिश शव मिला। घर वालों ने जब युवती का शव देखा तो तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती का नाम प्रियंका साहू बताया जा रहा है।   

 

 

 

Banner