जिले में तेजी से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का ग्राफ, इस बार तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार.......

# Admin | 25 Nov, 2023

जिले में तेजी से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का ग्राफ, इस बार तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार.......

मिशन क्रंति न्यूज़ कोरबा। कोरबा जिले में लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लगातार सड़क दुर्घटना से सड़कें खून से लाल हो रही हैं। दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज रफ्तार वाहन चलाना व शराब के नशे में वाहन चलाना भी है। 

वही आज टीपी नगर मुख्य मार्ग से हादसे की खबर सामने आ रही है जहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक टीपी नगर स्थित रेलवे ट्रैक के बीचों बीचों वाहन खड़ा कर चाबी लेकर मौके से फरार हो गया।  

 वही रेलवे ट्रैक पर वाहन खड़ी होने पर कोयला परिवहन बाधित हुआ। सीएसईबी और बालको का रेलवे ट्रैक लगभग एक घंटे तक बाधित रहा. वहीं घटना की सूचना पर 112 की टीम पहुंची और छुपे चालक को ढूंढ निकाला और वाहन को रेलवे ट्रैक से हटाया।   


 

Banner