क्या आप भी फोन कवर के पीछे रखते हैं नोट, तो हो जाइए सावधान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट, पढ़े पूरी खबर.......

# Admin | 24 Nov, 2023

क्या आप भी फोन कवर के पीछे रखते हैं नोट, तो हो जाइए सावधान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट, पढ़े पूरी खबर.......

मिशन क्रांति न्यूज़  | भारतीय काफी जुगाडू होते हैं। वो अपने हिसाब से कम खर्च में जुगाड़ से काम निकाल लेते हैं। लेकिन कुछ जुगाड़ भारी भी पड़ सकते हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ है फोन कवर के पीछे पैसे रखने वाला। अगर आप भी फोन कवर के पीछे पैसे रखते हैं, तो तुरंत बंद कर दें, वरना ये आदत आपकी मौत की वजह बन सकती है। जी, हां फोन कवर में पैसे रखने से फोन में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। 

दरअसल आपने फील किया होगा कि जब आप फोन को लंबे वक्त तक इस्तेमाल करते हैं, या फिर कॉलिंग या फिर वीडियो देखते हैं, तो उस दौरान फोन का प्रोसेसर फुल स्पीड से काम करता है। इस दौरान प्रोसेसर हीट जनरेट करता है। ऐसे में फोन काफी गर्म हो जाता है। इसलिए फोन कवर में नोट रखने से आग लग सकती है। 

जैसा कि मालूम होगा कि फोन को पेपर से बनाया जाता है। साथ ही इसमें कई तरह केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से फोन में हीट जनरेट होने पर केमिकल रिएक्शन होता है, इससे कागज का नोट जल उठता है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में एक बच्ची की मोबाइल ब्लास्ट से जान चली गई थी। ऐसे में आपको फोन कवर में पैसे रखने की आदत छोड़ देना चाहिए। 

फोन में ना लगाएं टाइट कवर

अगर आप फोन में ज्यादा टाइट कवर का इस्तेमाल करते हैं, तो फोन से हीट बाहर नहीं निकल पाती है। वही अगर आपने कवर में नोट रखा है, तो उस हीट की वजह से आग लग जाती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं, कि फोन में टाइट कवर का इस्तेमाल नहीं करें। 

Banner