CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार......

# Admin | 24 Nov, 2023

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में कुछ दिनों बाद कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हालांकि इस सप्ताह तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है।  

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं बीते दिनों मौसम शुष्क रहा। 

बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग, कोंडागांव, डोंगरगढ़ जिले में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेशभर में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा। आज राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है। यहां के अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।    


 

Banner