CG NEWS : तीन बार की खुदखुशी करने की कोशिश, आखिरकार इस तरह गई युवक की जान.......

# Admin | 22 Nov, 2023

 तीन बार की खुदखुशी करने की कोशिश, आखिरकार इस तरह गई युवक की जान.......

मिशन क्रांति न्यूज़ जशपुर। जशपुर जिले में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। देर रात उसने गांव के ही एक पेड़ में चुनरी से फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

दरअसल, पत्थलगांव थाने के बटुराबहार में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है कि, उसने पहले भी तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जाँच के बाद ही मौत के  वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा।  


 

Banner